शिकोहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अलग-अलग हुए हादसों में चालक सहित चार घायल

शिकोहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अलग-अलग हुए हादसों में चालक सहित चार घायल

शिकोहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त अलग-अलग हुए सडक हादसे में दो चालक सहित चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। ट्रक चालक को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।  

शनिवार रात को दो बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक पलटने व उसके अन्दर ड्राईवर के फसे होने की सूचना थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा एक ट्रक जो कि गुजरात से शौचालय की शीट लेकर लखीमपुर के लिये जा रहा था। रास्ते में लखनऊ.आगरा एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त माइल स्टोन 53.600 पर चालक को नींद की झपकी लग जाने के कारण ट्रक डिवाईडर तोड नीचे पलट गया। जिसमें ड्राईवर कैलाश (38) पुत्र स्मृति नायक निवासी शाहपुरा थाना फुलियाकला जिला भीलवाडा राजस्थान उसीके अन्दर फसा था। जिसे बडी.मस्क्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाल कर सीएचसी शिकोहाबाद भेजा गया। वहीं ट्रक को एक्सप्रेस वे से हटा कर खड़ा करा दिया है।

दूसरी घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत माइल स्टोन 57 पर एक कार जो लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। सुबह दस बजे के करीब अचानक गाडी का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें चालक और उसमें सवार दो महिलाएं थी। यह तीनों लोग लखनऊ से दिल्ली  जा रही थीं। जिसमें चालक उपदेश पुत्र निहाल सिंह निवासी अलीगंज रोड मर्जतपुर थाना बागवाला जिला एटा, गीता देवी पत्नी मुकेश कुमार व पूनम देवी पत्नी चंद्रपाल निवासी अलीगंज रोड मर्जतपुर थाना बागवाला जिला एटा घायल हो गई। जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया ।