फिरोजाबाद: शिकायतों का निस्तारण कागजों पर नही बल्कि धरातल पर दिखाई दें-डीएम

-संपूर्ण समाधान में आई 78 में 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण

फिरोजाबाद: शिकायतों का निस्तारण कागजों पर नही बल्कि धरातल पर दिखाई दें-डीएम

फिरोजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायतों में से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।  टूंडला तहसील सभागार में डीएम रमेंश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसबे ज्यादा राजस्व, कानून व्यवस्था, विद्युत, राशन कार्ड, नगर पालिका परिषद से संबंधित मामले आएं। ंडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना है, शिकायतों का निस्तारण कागजों पर नही बल्कि धरातल पर करना सुनिश्चित करें। इस दौरान परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे आदि मौजूद रहे।