फिरोजाबाद। एमजी पीजी. कॉलेज के मेडिकल सेल के तत्वावधान में हेल्थ एंड हाईजीन ऑवरनेश सेंशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा महिला स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।
एमजी पीजी कॉलेज की प्राचार्या एवं चेयरपर्सन डॉ. प्रियदर्शिनी उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को सही जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हैं। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्शी खान ने छात्राओं को स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा समग्र स्वास्थ्य देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. गरिमा सिंह ने भी छात्राओं को रक्त स्वास्थ्य, रक्तदान जागरूकता तथा शरीर में रक्त से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में अहम जानकारी प्रदान की। डॉ. अर्शी खान और उनकी टीम ने छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें हीमोग्लोबिन और शुगर आदि की जांच की गई। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
इनमें से 20 से अधिक छात्राओं ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि 60 से अधिक छात्राओं ने अपना शारीरिक परीक्षण कराया। संचालन में सहप्रभारी डॉ. ज़ैबा फारूकी, डॉ. निशा ने किया। डॉ. छाया यादव, अर्चना, पूनम आदि का सहयोग रहा।

