फिरोजाबाद: भाजपा की जिला कार्य समिति का होगा शीघ्र गठन

-कोर कमेेटी की बैठक में हुई चर्चा

फिरोजाबाद: भाजपा की जिला कार्य समिति का होगा शीघ्र गठन

फिरोजाबाद। भाजपा की जिला कार्य समिति के गठन के संबंध में समन्वय समिति कोर कमेटी की बैठक में विचार विमर्श किया गया। जिसमें समन्वय समिति के गठन पर चर्चा करते हुए कहा कि कमेटी का गठन शीघ्र कराया जाएगा।

सर्किट हाउस दबरई में समन्वय समिति कोर कमेटी में पर्यवेक्षक सुब्रत पाठक सांसद कन्नौज ने कोर कमेटी के सदस्यों से जिला कमेटी गठन को लेकर ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी फिरोजाबाद, प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक टूंडला, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, वृंदावनलाल गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष आदि से विचार विमर्श किया। आगे की कार्यवाही पर चर्चा की।

बैठक में महापौर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, चेयरमैन जसराना राजीव गुप्ता, संजय चक, सुशील चक, जितेंद्र सिंह, देवेश भारद्वाज,  आकाश शर्मा, सुरेंद्र राठौर, उदय ठाकुर, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, कुलदीप तिवारी, अभिषेक सिंह शीलू, राधा किशन यादव आदि मौजूद रहे।