फिरोजाबाद। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को आजीवन तंबाकू उत्पादों का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। श्री आर के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटला में चिकित्सा अधीक्षक डॉ हेमन्त कुमार के नेतृत्व, प्रधानाचार्य राम नरेश यादव के सहयोग से जागरूकता अभियान के अंतर्गत तंबाकू उत्पादों के उपयोग न करने संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम कक्षा 8 की रंजना, द्वितीय कक्षा 9 की गीता, तृतीय कक्षा 9 की दीपशिखा रही। पांच छात्रों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये। प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान करने वाले बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ राहुल यादव, डॉ स्मिता शर्मा, उप प्रधानाचार्य विवेक अग्रवाल के अलावा विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद: चित्रकला प्रतियोगिता में रंजना ने मारी बाजी

