फिरोजाबाद: धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह

-महिला पदाधिकारियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद: धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह

फिरोजाबाद। सेल्फ सपोर्टिंग पर्सन्स ग्रुप, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन अपना रिसोर्ट में किया गया।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जिलाध्यक्ष कमल यादव ने सभी पदाधिकारियों का साफा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर फूलों की पारम्परिक होली खेली गई।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पदाधिकारियों क़ो पगड़ी, साफा पहनाकर, तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिव रामानंद तेनगुरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रवती सिंह, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी पंकज गोला, उपाध्यक्ष शालिनी गुप्ता, राममोहन शर्मा, मुकेश कुमार, पुष्पेंद सिंह, शिवम उपाध्याय, नाजिया सिद्दीकी, सोनिया सिंह, दीपमाला यादव, सुधा तेनगुरिया, शीला देवी, रेनू गोला, शारदा देवी, रचना कुमारी, टीकम सिंह, थान सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।