फिरोजाबाद। दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। अश्वनी कुमार जैन को यह पुरस्कार शिाक्षा एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका प्रदान करने के लिए दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने अश्वनी जैन का माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग से पहली बार राज्य स्तर पर शिक्षक का चयन हुआ है। यह जनपद के लिए गौरव का क्षण है।

