फिरोजाबाद। जनपद में होली एवं रमजान के त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी के निर्देशन में नगर, देहात क्षेत्र में पुलिस के जवानों ने पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का अहसास दिलाया। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के नेतृव में सीओं सिटी प्रवीन कुमार तिवारी ने थाना दक्षिण प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह, उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र में तिराहों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च कर वाहनों की चेकिंग करते हुए आम जनता से संवाद कर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का अहसास दिलाया। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस की टीमों द्वारा निगरानी की जा रही। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। गश्त में थाना पुलिस, पीएसी बल साथ था।

