फिरोजाबाद। भारत सरकार की नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की महत्वपूर्ण योजना इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में देश के विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ आईडिया का चयन किया जाता है। जिनमें से इस वर्ष 96 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक एवं इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के जनपद स्तरीय सह नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 4244 विद्यार्थियों ने अपने आईडिया ऑनलाइन माध्यम से भारत सरकार को भेजे थे।
जिसमें से जनपद के बेसिक विभाग के जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं सीबीएसई बोर्ड के रिकॉर्ड 96 विद्यार्थी क्रमशः वंश, समीक्षा, दृष्टि, राखी, शिवानी, आयुष, रामनरेश, नमन, समीक्षा, ईशू, वैष्णवी, विष्णु, लाची, भूमि, तनुष्का, देवकी, प्रिंस, राधिका शर्मा, आशीष, निशा, सुरुचि, मोना, दिव्या, सचिन, यशोदा, करन, नीतित, रागिनी, शोभा, आध्या, प्राची, शिवम, पारुल, संगम, खुशी, अरुण, तन्वी, अनिकेत, मित्तल बाबू, गुंजन, मुस्कान, शिखा, कृष्णकांत, आर्यन प्रताप, अंजली, प्रिया, संतोषी, अभिषेक, लक्ष्मी, श्रेया, राशि, विजयलता, बबली, निशान्त कुमार, रजत, तान्या, रिवांश, श्रष्टि सारस्वत, आस्था, स्वाथी, हर्षमोहन, पीयूष राज, चंद्रशेखर, अंकिना जैन, भावेश राजपूत, जूली, निकेता, पीयूष, दिव्यांश, योगेश, रीमा, अनिकेत, शिवानी, तरुण, प्रियंका, रश्मी, मोहिनी, गौरी, प्रांशु, करन तिवारी, शौर्य पोरवाल, अक्षिता शिवहरे, परी, करिश्मा, भूमि जादौन, आयु प्रताप, गौरव, कामिनी, अर्पित पाठक, अलिता, नितिन, मालती, कोमल, कोमल, मनु और शेष कुमार का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों के नवाचारी मॉडल बनाने के लिए भारत सरकार इनके बैंक खाते में दस हजार रुपये की धनराशि भेजेगी, जिनसे विद्यार्थी अपने आईडिया को मॉडल का मूर्त रूप प्रदान करेंगे।

