फिरोजाबाद: काबड़ यात्रा मार्गो का डीएम, एसएसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फिरोजाबाद: काबड़ यात्रा मार्गो का डीएम, एसएसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फिरोजाबाद। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद के काबड़ यात्रा मार्ग का डीएम, एसएसपी ने निरीक्षण करते हुए यातायात प्रतिबंधित किया है। जिससे कावड़ यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

जिलाधिकारी रमेंश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पचोखरा क्षेत्र  का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्था में लगे अधिकारियों से उनकी तैयारी के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी टूंडला ने बताया कि सर्वाधिक भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे एंबुलेंस,  चिकित्सकों की टीम ड्यूटी पर तैनात रहेगी, किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

खंड विकास अधिकारी ने कहा कि निहाल सिंह की पुलिया तजापुर और रजावली मार्ग पर विशेष कैंप बनाए गए हैं, इन शिविरों में शुद्ध पेयजल, दूध और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया की कावड़ मार्ग पर लटके हुए ढीले तारों को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उपजिलाधिकारी टूंडला ने बताया कि अत्यधिक भीड़ वाले बिंदुओं को चिन्हित कर लिया गया है, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों के टूटे-फूटे किनारो की मरम्मत कराई जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर आने वाले दर्शनार्थियों और कावंडियों की सुुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, संवेदनशील स्थानों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा आदि मौजूद रहे।