फिरोजाबाद। कुशवाहा जिला महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ऊदल सिंह कुशवाहा को आगरा का सपा जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राधा कृष्ण गार्डन में स्वागत समारोह हुआ जिसमें महासभा के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सुरेश चंद्र कुशवाहा अध्यक्ष एत्मादपुर ने समाज को एकजुट करने के लिए शिक्षा पर जोर दिया। उषा कुशवाहा एड ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास हर व्यक्ति को करना चाहिए। कार्यक्रम में दीपक कुशवाह, जितेंद्र, यशोवर्धन, लाखन सिंह, उमेश मामा, बंटू कुशवाह, महेंद्र, सौरभ, हरीश चंद्र, योगेश, ललित शाक्य, लव, कुश कुशवाहा, राजीव, डॉ आकाश, मोहित शाक्य, सुशील शेखावत, डॉ धर्मेंद्र, नवीन प्रधान, मदन कुशवाहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, आभार प्रकट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने किया।
फिरोजाबाद: कुशवाह माहसभा ने आगरा के सपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

