फिरोजाबाद: महिलाऐं, बालिकाऐं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे-सचिव

फिरोजाबाद: महिलाऐं, बालिकाऐं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे-सचिव

फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जनपद न्यायाधीश के दिशा-निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं का सशक्तिकरण तभी संभव है, जब वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। शिक्षा, आत्मविश्वास एवं विधिक जानकारी महिलाओं को समाज में सम्मानजनक एवं सशक्त स्थान प्रदान करती है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को आगामी 14 मार्च लगने वाली लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। इस दौरान रीमा यादव मौजूद रही।