फिरोजाबाद: महिलाओं ने होलिका पूजन कर लगाई परिक्रमा, हुआ दहन

-लोगो ने घरों से ले जाकर गन्ने में बांधकर भूने जौ, आखत डाली

फिरोजाबाद: महिलाओं ने होलिका पूजन कर लगाई परिक्रमा, हुआ दहन

फिरोजाबाद। जनपद में होलिकात्सव पर शहरी, देहात क्षेत्र में निधारित स्थानों पर 2064 स्थानों पर होली रखी गई। सोमवार को क्षेत्र की युवतियों, महिलाओं ने होलिका माता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया। दस होलिका वाले स्थनों पर एक सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट की डूयूटी लगाई गई थी।
नगर में होलिका स्थल वाले स्थान पर नगर निगम द्वारा रंगोली बनाकर चूने का छिड़काव कराया गया। हर होलिका वाले स्थान पर सीमेंट की ईटेें पहुंचाई गई। ईटों पर होलिका रखी गई जिससे सड़क क्षतिग्रस्त न हो। शात से ही होली पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर शात तक चलता रहा। मध्य रात्रि के बाद जगह जगह होलिका दहन हुआ। लोगो ने घरों से गन्ना, बेजर की बाली ले जाकर होली की आग में भूनी। होली से आग लेकर घर आए और घर घर में होली जलाई गई।
10 होली वाले स्थानों पर एक सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट तैनात
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने वताया कि नगर क्षेत्र में प्रत्येक होली वाले स्थान पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस लगाया गया था। दस होली वाले स्थान पर एक सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट की डूयूटी लगाई थी। थाना प्रभारी, पुलिस चौकी इंचार्ज अपने अपने क्षेत्र में गश्त करते हुए कड़ी निगरानी रखे हुए थे।
रंग और गुलाल की होली चार को 
होली का पर्व तीन मार्च को मनाया जाना था चन्द्रग्रहण होने के कारण दो मार्च को ही होली का पूजन और दहन किया गया। ग्रहण वाले दिन सभी मंदिर बंद रहेगें। ग्रहण का समापन सांय 6.30 बजे होगा। तभी मंदिरों में साफ सफाई कर आरती की जाएगी। रंग और गुलाल की होली चार मार्च को खेली जाएगी।