फिरोजाबाद। नगर के प्रमुख चंद्राप्रभु जैन मंदिर में महिला आयोग की सदस्य ने भगवान चंद्रप्रभु के दर्शन कर जैन मुनि अमित सागर महाराज से आर्शाीवाद प्राप्त किया। जैन मुनि ने कहा कि जनता के प्रति सेवा भाव होना चाहिए। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने इस दौरान महिलाओं से वार्ता की। इस अवसर ललित मोहन रपरिया, संभव प्रकाश जैन, विनोद जैन मिलेनियम, चंद्रप्रकाश जैन के अलावा जैन बंधु मौजूद रहे। वहीं महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने नवोदय विद्यालय सिरसागंज का निरीक्षण कर अध्यनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता करते हुए विद्यालय की सफाई व्यवस्थाओं को देखा। भोजन की गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: मनुष्य में जनता के प्रति सेवा भाव होना चाहिए-जैन मुनि
-महिला आयोग की सदस्य ने चंद्राप्रभु मंदिर के दर्शन कर लिया आर्शीवाद

