फिरोजाबाद: नारायण दिव्यंग सेवा समिति ने 15 दिव्यांग बहनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद: नारायण दिव्यंग सेवा समिति ने 15 दिव्यांग बहनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। नारायण दिव्यंग सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित किया। साथ ही सभी लोगों को होली की शुभकामनाऐं दी।  नगला बरी स्थित झगडे़ेश्वर बगीची में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, भगवानदास शंखवार, बंटू कुशवाहा, महेश अग्रवाल, समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने 15 दिव्यांग बहनों को सम्मानित किया। सभी दिव्यांगजनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर फूलों की होली खेली।  प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा हमारी समिति जल्द ही दिव्यांगजनों के लिए एक कार्यालय और रोजगार की व्यवस्था करने जा रही है। 28 अप्रैल को समिति द्वारा मॉडलिंग फैशन शो एवं टैलेंट शो का आयोजन करने जा रही है। जिसमें भारत के सभी दिव्यांग अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जो दिव्यांग टैलेंट शो में भाग लेना चाहता है वह अपना रजिस्ट्रेशन एक मार्च से 5 अप्रैल तक निशुल्क करा सकते है। कार्यक्रम में डॉ नवीन विद्यार्थी, कमल सिंह, दिनेश चंद्र राठौर, अंजना व्यास, अनिल परिहार, भानु उपाध्याय, मनोज शंखवार, नीरज शर्मा, विनोद राठौड़, राजेश दुबे, अंजना सिंह, नीरू, पूजा राठौर, प्रियंका, लक्ष्मी, गीता, उषा, पुष्पा, प्रवीण, निशा, अभय, उमाकांत बघेल, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।