फिरोजाबाद: पर्रामश केन्द्र में चार परिवारों का कराया सुलहनामा

फिरोजाबाद: पर्रामश केन्द्र में चार परिवारों का कराया सुलहनामा

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन चलाए जा रहे परिवार पर्रामश केन्द्र में काउंसलरों ने दूर दराज से आए चार परिवारों में सुलहनामा कराकर आगे आपस में विवाद न करने की शपथ दिलाई। चारों परिवारों को हंसी - खुशी से रवाना किया गया।
पुलिस लाइन में परिवार पर्रामश केन्द्र के सभागार में आयोजित मिशन शक्ति 5 प्रोजेक्ट दीदी में आयोजित शिविर में एक दर्जन अधिक परिवारों को बुलाया गया था। काउंसलरों ने चार परिवारों में आपसी सहमित से सुलहनामा कराते हुए दोनों पक्षों की फाइलों को बंद कर दिया। आगामी तिथि को बुलाया गया था। शिविर में महिला थाना प्रभारी प्रीति राय, काउंसलर प्रदीप शर्मा, राहुल उपाध्याय, संजीब वर्मा, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।