फिरोजाबाद: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सचिवों को लगाई फटकार

फिरोजाबाद: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर सचिवों को लगाई फटकार


फिरोजाबाद। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न गांवों में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्याें का जायजा लिया। कार्य में धीमी प्रगति वाले ग्राम सचिवों को सख्त हिदायत दी है। 
डीएम रमेंश रंजन ने सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली इस योजना में किसी भी प्रकार की शीथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, अगर उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं आया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक गांव में शत-प्रतिशत किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंच सके। मुख्य विकास अधिकारी को नियमित रूप से फील्ड रिपोर्ट की निगरानी करने और प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना से काम करते हुए, समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान उपनिदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी मौजूद रहे।