फिरोजाबाद। वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा रामचरित मानस पर आधारित सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें देव पूजन के साथ हवन हुआ। लोगों ने हवन में आहूति देकर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम में चार महिलाओं को सम्मानित किया गया।
राजेश दुबे आदर्श ने कहा इस भीषण कलिकाल मे जहाँ लोग स्वार्थ वश पाप का खजाना एकत्र कर रहे है, वही ऐसी विभूतियों का सहयोग हमेशा प्रशंसनीय है। आचार्य संतोष शर्मा ने कहा अत्याचार, अनाचार, भृष्टाचार के इस युग मे भी वैदिक परम्पराओ संस्कारो को विपरीत परिस्थितियो मे भी जीवित रखने हेतु रामचरित मानस रामबाण का काम करेंगी।
इस दौरान अध्यक्ष मनोज सिकरवार, देवव्रत पाण्डेय, पार्षद पूनम शर्मा, रामलाल शर्मा, संजेश नरायण शर्मा, पी.के., रूद्रदत्त, रामनरेश यादव, पवन भारद्वाज, आशीष सविता, शिवम उपाध्याय, आकांक्षा पाण्डये, अंजना भारद्वाज, सुषमा सिकरवार आदि मौजूद रहे।

