फिरोजाबाद: सेंटर ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद: सेंटर ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। सेंटर ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला और राष्ट्रपति के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। सचिव भूरी सिंह ने सौपे ज्ञापन में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये नए लेबर कोर्ट, अन्य नीतियों के विरोध में राष्ट्र व्यापी जन आंदोलन को लेकर भारत बंद का आव्हान किया गया। देश कि दस केंद्रीय यूनियनों, फैडरेशनों की बैठक में निर्णय लिया गया। मजदूर संगठनों का कहना है कि केंद्र की सरकार किसानों, मजदूरों, जनमानस के खिलाफ है। चार नए लेबर कोर्ट से मजूदरों के अधिकारों को छिनने का काम किया जा रहा है। सरकार ने सेवायोजकों को खुली लूट का मौका दिया है। जिससेे श्रमजीवी लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। ठेका प्रथा के बढ़ाये जाने से स्थानीय नौकरियों की संख्या घटेंगी और असुरक्षा बढ़ेगी। ज्ञापन देने वालों में राजेश, विवेक, भानू प्रताप, राममहेश, प्रभुदयाल, नवल सिंह एड आदि मौजूद रहे।