फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय शिविर कमला नेहरू इण्टर कॉलेज बोधाश्रम में आयोजित किया गया। शिविर में स्वयं सेविकाओं ने आसपास के क्षेत्रों में साक्षरता अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवन-शैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं की कार्यकुशलता तथा बौद्धिक परीक्षण हेतु कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त विजेताओं का चयन कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। आत्मनिर्भर भारत योजना की मुहिम के तत्वाधान मे राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं ने शिविर के चलते आसपास की महिलाओं को बताया कि वे अचार, पापड़, चटनी-मुरब्बा बड़ी, मंगोड़ी, आदि खाद्य सामग्री को कम मूल्य एवं लागत में तैयार कर उचित दामों पर बेचकर आसानी से घर-घर में धनोपाजर्न हेतु लघु उद्योग की स्थापना कर सकती। शिविर के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधवी सिंह एवं डॉ अंजू गोयल ने छात्राओं की कर्मठता, अनुशासनप्रियता, आपसी सद्भावना एवं प्रभावशाली कार्य शैली की प्रशंसा की।
फिरोजाबाद: स्वयसेविकओं ने स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

