फिरोजाबाद: टैक्स विभाग में घपलेबाजी को लेकर पीड़ितो, पार्षदों ने कांटा हंगामा

-नगर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश 

फिरोजाबाद: टैक्स विभाग में घपलेबाजी को लेकर पीड़ितो, पार्षदों ने कांटा हंगामा

फिरोजाबाद। नगर निगम में शुक्रवार को पार्षदों एवं क्षेत्रिय जनता ने टैक्स विभाग में की जा रही घपलेबाजी को लेकर हंगामा काटा। नगर आयुक्त से भेंट कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। 

भाजपा पार्षद मुनेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्षद देशदीपक यादव, रामगोपाल, राजेश यादव, नरेश शर्मा, इमरान मंसूरी क्षेत्रिय जनता को लेकर नगर निगम पहुंचे। पीड़ितों का आरोप है कि टैक्स विभाग में जनता के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। हिमायुपूर क्षेत्र के दो भाईयों से निगम के एक कर्मचारी ने पंद्रह-पंद्रह हजार रू. मकान का टैक्स जमा करने के लिए थे, दोनो भाईयो ने रसीद मांगी, तो एक सप्ताह बाद रसीद लेने की बात कही।

पीडितो का आरोप है कि कर्मचारी को दस हजार रू. एक मुश्त दिये थे। उसी दिन उन्होंने दो कर्मचारियों को घर भेजकर जांच के नाम बीस हजार रू और ले लिए। कुछ दिन बाद पांच-पांच हजार रू. की रसीद थमा दी। इसकी शिकायत पीड़ितो ने क्षेत्रिय सभासद से की। जनता पार्षदो ंके साथ शुक्रवार को नगर निगम पहुंची और जमकर नारेबाजी की। बाद में नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी से शिकायत की। उन्होंने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।