फिरोजाबाद: वामन अवतार की कथा सुन भक्तगण हुए भावविभोर

-सुहागनगरी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़

फिरोजाबाद: वामन अवतार की कथा सुन भक्तगण हुए भावविभोर

फिरोजाबाद। नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ने सृष्टि की रचना, सती अनसुईया, प्रहलाद चरित्र, वामन भगवान, नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो गये। कथा पंडाल में भक्तजन भजनों पर नृत्य करने लगे। 

किशोरी कृपा चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गोपाल आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य निशांत मिश्रा ने कहा कि सती अनुसईया ने माता जानकी को उपदेश देते हुए पतिव्रत धर्म का पालन करना चाहिए। इससे महिला का उद्वार हो जाता है। भगवान विष्णु ने वामन अवतार का रूप धारण राजा बलि से तीन पग भूमि देने का वचन लिया। वामन भगवान ने एक पग में स्वर्गलोक, एक पग में पृथ्वी लोक ले लिया। तीसरे पग में बलि ने अपने सिर पर पैर रखने के लिए कहा। बलि की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान की शरण प्राप्त हुई।

धु्रव चरित्र, नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन किया। इस अवसर पर यजमान रामबाबू झा, सुमनलता, रमाकांत उपाध्याय, पूनम शर्मा, टीकम सिंह राजपूत, अनिल यादव, दिनेश वशिष्ठ, जयंती प्रसाद मित्तल, सुनील अग्रवाल, रविता गुप्ता, संजय शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, राजेश दुबे, वेदप्रकाश शर्मा, विनोद पचौरी, अनुपम शर्मा, मनीष दीपशिखा भदौरिया, शिखा भदोरिया, उमेश शर्मा, शिवशंकर, डॉ दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।