फिरोजाबाद। फिरोजाबाद तहसील उद्योग व्यापार मंडल’ की एक बैठक ग्राम मिल्क सैलई रोड पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें तहसील बाजार कमेटी का चुनाव कराया गया।
चुनाव अधिकारी दुष्यंत यादव ने सर्वसम्मति से तहसील बाजार कमेटी का अध्यक्ष राहुल चौहान को, महामंत्री सुनील चौहान, कोषाध्यक्ष अरविंद राजपूत को निर्वाचित किया है। उनके साथ नितेश चौहान, दीनानाथ कुशवाहा, बृजेश राठौर, राजेश कुमार, मनोज तिवारी, पुष्पेंद्र पचौरी, गीतम राजपूत रेपुरा, लखन ठाकरे मिलिक, हरनाथ सिंह जादौन मिलिक, विनोद चौहान, आकाश कुशवाहा, ज्ञान सिंह प्रजापति दिनेश शर्मा अकलपुर, अनुज शर्मा दखल, योगेश बघेल कपावली, लोकेंद्र बघेल, अमरपाल राजपूत शेखपुर सहित 21 व्यापारियों के पदाधिकारी का हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक टूंडला प्रेमपाल धनकर विधायक, सीओ यातायात तेजस त्रिपाठी, यातायात प्रभारी महेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी रामगढ़़ संजीव कुमार दुबे रहे। विधायक ने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है। हम जो निर्माण कराते हैं वह व्यापारियों के टैक्स के द्वारा भरे गए पैसे से किया जाता है। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा आज व्यापार मंडल के द्वारा तहसील की कमेटी बनाकर संगठन में बहुत सशक्त कड़ी को जोड़ने का कार्य किया है, मैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देता हूॅ।
कार्यकम में रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, आकृति सहयोगी, हरिशंकर राठौर, सुशील जाट, रजनीश शर्मा, रामगोपाल बजाज, अनिल शर्मा, श्यामवीर सिंह यादव, हर्षवर्धन, बबीता शर्मा, बबलू चौहान, ध्रुव शर्मा साहित सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

