फिरोजाबाद: योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है-सरिता दीदी

-वरिष्ठ नागरिकों ने गांधी पार्क में किया योगाभ्यास 

फिरोजाबाद: योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है-सरिता दीदी

फिरोजाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए योग, प्राणायाम एवं राजयोग ध्यान कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क में किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को आसन, व्यायाम तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका सरिता दीदी, अंजना दीदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, आयुष विभाग के डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. निधि, कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल, खुशबू पटेल, योग प्रशिक्षिका राजमाला, योगाचार्य विष्णु, पवन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। योग प्रशिक्षिका राजमाला ने योग की विभिन्न मुद्राएँ, आसन, व्यायाम तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराया।

उन्होंने ओम ध्वनि के माध्यम से मन को शांत एवं एकाग्र करने की विधि बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित अनेक बीमारियों में लाभ मिलता है। शरीर स्वस्थ व ऊर्जावान बना रहता है। सरिता दीदी ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मेडिटेशन से मन को नियंत्रित करने की शक्ति प्राप्त होती है। राजयोग वास्तव में मन की एक्सरसाइज है, जो व्यक्ति को आंतरिक शांति और आत्मिक शक्ति प्रदान करता है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने कहा कि विभाग का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन इसी माह कराए जाएंगे। ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑर्थराइटिस, डिमेंशिया जैसी बीमारियों के उपचार किया जायेगा। जिसमें वरिष्ठ नागरिक विभाग में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। संचालन शिवकुमार कुशवाह पे किया।