शिकोहाबाद: आंबेडकर विवि के कुलपति और कुलसचिव जेएस विश्वविद्यालय में पहुंचे

-जेएस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों से की वार्ता

शिकोहाबाद: आंबेडकर विवि के कुलपति और कुलसचिव जेएस विश्वविद्यालय में पहुंचे

शिकोहाबाद। शासन द्वारा जेएस विश्व विद्यालय की मान्यता रद्द करने के बाद सोमवार को आंबेड्कर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति और कुलसचिव टीम के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने जेएस विश्व विद्यालय क पूर्व कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिये कि अब से विश्वविद्यालय की देखरेख आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव के द्वारा देखी जाएंगी।

जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता समाप्त होने के बाद सोमवार को आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति डा. आशू रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा टीम के साथ दोपहर पौने दो बजे जेएस विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने निर्वतमान कुलपति डा.गीता यादव के साथ प्रशासनिक टीम उपस्थित रही। इस दौरान कुलपति ने निर्वतमान कुलपति से विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी अब आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा देखी जाएंगी।

शासन ने विश्वविद्यालय को समाप्त कर दिया है और इसकी देखरेख आंबेडकर विश्वविद्यालय को दी है। जिन विषयों की डिग्री अभी पूरी नहीं हुई हैं। उन सभी की परीक्षा अब आगरा विश्वविद्यालय कराएगा। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की डिग्री और अंकतालिकाएं भी आगरा विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जायेगीं। मीटिंग में बच्चों के भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर कुलपति ने स्प्ष्ट कहा कि कोई बहाना अब नहीं चलेगा। जो छात्र पड़ना चाहेंगे, वह पढ़ेंगे और जो ना पढ़ना चाहेँ वह ना पढ़ें। लेकिन परीक्षाएं अब आबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ही कराएगा।