शिकोहाबाद:  डंफर ने एटा चौराहे पर स्कूटी सवार पूर्व प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी को डंफर ने रौंदा, मृत्यु

-आक्रोशित लोगों ने एटा चौराहा पर लगाया जाम, डंफर को किया जब्त

शिकोहाबाद:  डंफर ने एटा चौराहे पर स्कूटी सवार पूर्व प्रधानाचार्य और उनकी पत्नी को डंफर ने रौंदा, मृत्यु

शिकोहाबाद। नगर के एटा चौराहा पर सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब पूर्व प्रधानाचार्य एके कालेज अपनी स्कूटी पर पत्नी पूर्व प्रधानाचार्य न्यू नारायणी पब्लिक स्कूल को बैठा कर घर की तरफ जा रहे थे। जब स्कूटी एटा चौराहे पर पहुंची, तभी मिट्टी लेकर आ रहे डंफर की चपेट में आ गई। जिससे स्कूटी सहित दोनों काफी दूर तक घसीटते हुए डंफर ले गया। जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक डंफर को छोड़ कर भाग गया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया और दिन में चलने वाले मिट्टी के डंफर पर रोक लगाने की मांग कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और मक्खनपुर पुलिस ने लोगों को समझा कर शव को कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया।

नगर की प्रोफेसर कालोनी निवासी पूर्व प्रधानाचार्य 70 वर्षीय रघुवीर सिंह अपनी पत्नी 65 वर्षीय कमला के साथ नगर से एटा चौराहे की तरफ आ रहे थे। जब उनकी स्कूटी एटा चौराहे पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही पूवर्क चला रहे डंफर के चालक ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी डंफर में फंस गई, जिससेकाफी दूर तक दंपत्ति घिसटता रहा। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक डंफर छोड़ कर भाग गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग डंफरों को रोकने की मांग करने लगे।

घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस और मक्खनपुर प्रभारी चमन शर्मा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया। जाम के चलते एटा चौराहे पर चारों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। जाम खुलते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रोफेसर वर्ष 2005 में सेवानिवृत हुए हैं। उनकी पत्नी भी न्यू नारायणी पब्लिकस्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर रह चुकी हैं। हादसे की जानकारी होते ही आक्रोशित भीड़ एकत्रित हो गई और एटा चौराहा पर जाम लगा दिया।

जिससे एटा शिकोहाबाद मार्ग पर वाहनों की भीड़ लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने दंपत्ति के शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि उनका एक बेटा राहुल है, जो दिल्ली में किसी कंपनी में काम करता है। घटना की जानकारी होते ही वह दिल्ली से शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गया है।