शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की से फिरोजाबाद थाना रामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया और जब उसे युवक की हकीकत पता चली तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया। उसके पिता ने उसकी शादी एक लड़का को देख कर तय कर दी। लेकिन जब आरोपित को पता चला तो उसने फोन कर उस लड़के से शादी ना करने के लिए कहा। इस तरह वह दो शादी तुड़वा चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि थाना रामगढ़ के नगला बड़ा मिर्जा निवासी कमल किशोर से थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली लड़की से दो साल से जान पहचान है। आरोप है कि कमल किशोर ने उससे शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब उसे पता चला कि वह तो पहले से शादीसुदा है। तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया। कुछ समय बाद उसके स्वजनों ने उसकी शादी अंबाला निवासी युवक से कर दी।
इस पर आरोपित ने उसको फोन कर और मैसेज भेज कर उसकी शादी तुड़वा दी। इसके बाद आगरा में एक लड़का पसंद किया और उससे शादी तय कर दी। वह शादी भी उसने तुड़वा दी। इससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कमल किशोर निवासी कुशवाहा नगर थाना रामगढ़ के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।