शिकोहाबाद। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर के उद्योगपति एवं पूजा ग्रुप के महानिदेशक को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री ने उन्हें उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके प्रदेश के विकास में अहम भूमिका और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने पर दिया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार को लखनऊ के होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी उपस्थित रहे। दोनों मंत्रियों ने राजीव अग्रवाल को उद्योग जगत में अपनी पहचान रखने और विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रदान किया। श्री अग्रवाल को उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित करने पर नगर के उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और सभ्रांत नागरिकों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में समाजसेवी राजीव गुप्ता, वरुण सिंघल, संजीव गर्ग, विपिन गर्ग, डा. रामकैलाश यादव, राज पचौरी, डा. रजनी यादव, डा. संजीव माथुर, केके खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी।








