फिरोजाबाद: कृषि विभाग में नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। कृषि विभाग के केंद्रीय बीज भंडार सभागार में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की मासिक बैठक में संगठन के सदस्यों की समस्या व उसके समाधान हेतु विचार विमर्श किए गए। इसके अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित होकर आए 37 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों का कृषि विभाग एवं अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद द्वारा स्वागत किया गया। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष प्रेम किशोर बघेल, महामंत्री विकास यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला उपाध्यक्ष डोली शाक्य, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, संगठन मंत्री अजित सिंह एवं संगठन के सभी सदस्यों ने आए हुए नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बैठक में राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों का स्वागत किया। बैठक में रमन शर्मा, सर्वेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, टीकम सिंह, भूपेंद्र सिंह, उमेश चंद्र, भूपेंद्र कुमार, रमाकांत यादव, नवल किशोर, कैलाश चंद्र, बृजेश कुमार, संतोष कुमार, कन्हैयालाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 423

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *