फिरोजाबाद। कांग्रेस हमेशा बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समानता के आधार पर कार्य करती है, उसकी सोच देश और देश की जनता के लिए समर्पित रहती है देशवासियों का सम्मान सर्वप्रथम होता है। आज भाजपा ने नफरत का माहौल बनाकर भाई से भाई को लड़ाने का काम किया है और दुर्भाग्य है कि लोग भाजपा की झूठी जुमलेबाजी के चक्कर में फंसकर अपना भला और बुरा नहीं देख पा रहे हैं। उक्त विचार कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक संजीता सिंगहा ने ब्लॉक नारखी में व्यक्त किये। प्रदेश कांग्रेस के परिवेक्षक प्रशांत तिवारी एवं राजेश राज जीवन ने कहा कि कांग्रेस संगठन मजबूती के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर जाकर कांग्रेसियों से उनकी भावनाएं जानने का काम कर रही है, जिससे कि आगे चलकर संगठन के हित में सही निर्णय हो सके और आगामी संगठन पार्टी मजबूती के लिए ईमानदारी से कम कर सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, ब्लॉकध्यक्ष नारखी सत्यप्रकाश जाटव,ं ब्लॉकध्यक्ष टूंडला डॉ वीएस गौतम, सईद पटेल, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, शांति दास, शैलेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।








