फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आहवान पर हर घर तिरंगा के अंतर्गत प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार, विशिष्ट अतिथि नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यपर्ण व दीप प्रज्वलित कर किया। तिरंगा यात्रा जिलाध्यक्ष डॉ मयंक भटनागर, जिला उपाध्यक्ष डॉ नंदिनी यादव, जिला कोषाध्यक्ष चिरागुद्दीन के मार्गदर्शन में एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष सौरभ लहरी और उनकी पूरी टीम के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहीद चौक रसूलपुर से प्रारम्भ होकर सदर बाज़ार, विवेकानंद चौक, गांधी पार्क से होते हुए सुभास चंद्र चौक जैन मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। पदाधिकारियों ने महापुरूषो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान आशीष शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, तरुण उपाध्याय, उत्कर्ष पाठक, सुनील राणा, मनीष शर्मा, विनिल पाठक, राहुल यादव, निकिता उपाध्याय, गुंजन दीक्षित, मुकेश दीक्षित ,चंद्र मोहन शर्मा, अजीत यादव, सचिन जोशी, अतुल यादव, विश्वनाथ शर्मा, देव वर्मा, उज्जवल उपाध्याय, सौरभ सिंह, मिहिर राठौर, प्रेम यादव, उत्कर्ष पाठक, रोहित शंखवार आदि मौजूद रहे।








