फिरोजाबाद। रसीदपुर कनेटा स्थित तालाब पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों, गुरुजनों, पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार ने उमेश चंद दुबे, राज किशोर पचौरी, श्रीभगवान उपाध्याय, बृजेश शर्मा, डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष, गुलाम जिलानी, शैलेंद्र शुक्ला, सरपंच संदीप दुशासन, ग्राम पंचायत अधिकारी विनीता, एसएचओ मटसैना विमलेश कुमार त्रिपाठी का शाफा बांधकर एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस दौरान गणेश प्रतिमाओं को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कराया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।









