-प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों संग शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना से किया लाभांवित
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा हेतु कैशलेस चिकित्सा कार्डों का वितरण किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओ का लाभ प्रदान किया गया।
प्रभारी मंत्री ने लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि देश और समाज में सबसे ऊंचा स्थान गुरु का है, गुरु ही बच्चों को संस्कार देते हैं। हमारी शिक्षा संस्कार के बजाय व्यपारिक हो गई है। शिक्षा का अभाव नहीं होना चाहिए, बल्कि गुरु और शिष्य का नाता, संस्कारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए यह कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है। हमारे देश के बड़े-बड़े अस्पतालों में सबसे अच्छा और सस्ता इलाज किया जा रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की मौजूदगी में प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के 12 शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए। जिनमें राजश्री मिश्रा, ग्रीष चंद्र यादव, कुबेर सिंह, धर्मेंद्र भदोरिया, नीरज, विनीता गुप्ता, गरिमा कुशवाहा, विशाल पाठक, सुशील कुमार, डॉ गीता, डॉ प्रियदर्शिनी उपाध्याय व वैष्णवी रही। जनपद में कुल 313 कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण किए गए। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि शिक्षकों के लिए यह कैशलेस चिकित्सा कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे शिक्षक ही नहीं, बल्कि उनके परिवार भी लाभान्वित होगा। टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि कैशलेस योजना में प्रत्येक शिक्षक और उनके परिवार को पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज कराया जा सकता है। संचालन शिवकांत पलिया और चेतेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, मानवेंद्र सिंह, रामनरेश कटारा, अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामबदन राम, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, बीएसए अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।








