फिरोजाबाद: ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन तथा साइबर अपराधों के बचाव के बताएं उपाय

फिरोजाबाद। नारी जागरण सेवा संस्थान द्वारा ग्राम दतावली में वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग, बचत तथा साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग, जमाकर्ताओं के अधिकार, डिजिटल लेनदेन तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

थाना मटसेना की उप निरीक्षक नाज़िम ने कहा कि आज साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करने के लिए जागरूक किया। साइबर थाना के सहायक उप निरीक्षक उदय सिंह ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध मोबाइल अनुप्रयोग डाउनलोड करने से बचें तथा केवल अधिकृत बैंकिंग माध्यमों का ही उपयोग करें। जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

इस दौरान हेमेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान रामबाबू यादव, अंकित शर्मा, गौरव सिंह, हृदय मोहन जैन ने साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। संस्थान सचिव कौशल किशोर शर्मा ने कहा कि संस्थान भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता का अभियान लगातार चला रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित बैंकिंग अपनाकर साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रख सकें। संचालन राजेश राज ने किया। कार्यक्रम में रामचरण, रामभजन, रामलखन, उदयवीर सिंह, राधा देवी आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 40

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *