फिरोजाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगला अमान में शिक्षकों के नवाचारों को मंच प्रदान करने और उनके अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से दो दिवसीय नवाचार मेला एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा शिक्षा को अधिक रोचक, प्रयोगात्मक, गतिविधि आधारित एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने वाले विभिन्न नवाचार प्रस्तुत किए गए।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की नवाचार श्रेणी में योगेन्द्र कुमार ने प्रथम, रजनी राजपूत ने द्वितीय तथा रूपा रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों के नवाचारों में विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने वाले प्रयोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी लोकेश कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी आशीष पालीवाल, मुकेश कुमार एवं उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। संचालन लुहिता, प्रवक्ता द्वारा किया गया। इा दौरान निशांत गोला, राहुल सिंह, अजय कुमार, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।








