फिरोजाबाद। कठरा पठानान स्थित दरगाह हजरत सूफी सैयद अबरार हसन शाह हसनी रहमतुल्ला अलैह का 47वां सालाना उर्स मुबारक 2 से 5 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। सूफी सैयद जमील नासिर अबरारी ने बताया कि उर्स में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दो अक्टूबर को सरकारी चादरपोशी, मिलादुन्नबी व कव्वाली, 3 अक्टूबर को हल्का-ए-जिक्र व कव्वाली, चार अक्टूबर को कुल शरीफ, चादरपोशी एवं अन्य कार्यक्रम होंगे। पांच अक्टूबर को अबरारिया मुसाफिर खाना से जुलूस-ए-संदल शरीफ निकाला जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दरगाह पर पहुंचेगा। आयोजकों ने जायरीन एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उर्स में शिरक्त करने की अपील की है। वार्ता में मिर्जा जावेद बेग, गुड्डू कुरैशी आदि मौजूद रहे।








