फिरोजाबाद: पांच सूत्रीय मांगों पर नहीं बनी सहमति, ठेका सफाई कर्मचारियों की वार्ता विफल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व में दिए गए पांच सूत्रीय ज्ञापन की मांगों को लेकर बुधवार को नगर निगम प्रशासन के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान पांचों बिंदुओं पर संगठन और निगम प्रशासन के बीच कोई आम सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते वार्ता विफल हो गई।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हुई वार्ता में किसी भी बिंदु पर सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो कर्मचारी जल्द ही काम बंद हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। संगठन ने नगर निगम प्रशासन से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान किए जाने की मांग की है।

नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त अजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र प्रताप, सहायक नगर आयुक्त निहालचंद, सह प्रभारी स्वास्थ्य विभाग दिनेश पाल, स्वच्छता कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार तथा लेखा परीक्षक अरुण कुमार के अलावा ठेका सफाई कर्मचारी संघ से प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री विकास चंद्र वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष प्रवीण उमराय, निगम वाल्मीकि अमरजीत शेरा, अनिकेत चौहान, रितिक चौहान, सरोज देवी, रामवती, मोहर सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 617

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *