फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने विकास भवन पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर अवधेश कुमार निगम को सौंपा है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने कहा कि पेंशनर्स संगठन के निर्देश पर आगे भी बड़े आंदोलन के लिए एकजुट हैं। जिला मंत्री विजेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशनर्स को कमजोर समझने की भूल सरकार न करे। मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने वित्त विधेयक 2025 में पेंशन में तिथि के आधार पर किए गए भेदभाव को समाप्त कर पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर सड़क से संसद तक संघर्ष किया जाएगा।
इस दौरान रामनाथ यादव, हरिशंकर, रामसेवक, प्रो. सनिल वर्मा, प्रदीप कुमार पांडे, दर्शन सिंह, अजब सिंह, बृजपाल सिंह, ब्रजेश उपाध्याय, घनश्याम सिंह, लटूरी सिंह, रामवीर, वीरेंद्र, जगदीश चंद्र, मुस्ताक अहमद, दिनेश बाबू कुशवाहा, विनोद कुमार, सुखदेव सिंह, खजान सिंह, नेपाल सिंह बघेल, योगेश बाबू, राजकुमार, लक्ष्मी देवी, कुशमेश शर्मा, चेतन बिहारी, विनोद पाल, महिपाल, कुशल पाल, दुलारे सिंह, नरेश बाबू, मुकेश चंद्र, महेश चंद्र गुप्ता, अरविंद आर्य, रामवीर सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।










