फिरोजाबाद: 809 वर्ष पुरानी सूफी शाह दरगाह के जीर्णाेद्धार की मांग

फिरोजाबाद। नगर निगम के वार्ड संख्या 60 के पार्षद मोहम्मद अलकाब निजाम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यमुना नदी के किनारे थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक सूफी शाह दरगाह की मरम्मत, निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि दरगाह का निर्माण 12 वीं से 13 वीं शताब्दी के दौरान माना जाता है और यह लगभग 809 वर्ष पुरानी है। यहां प्रतिवर्ष उर्स के दौरान उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों से सभी धर्मों के जायरीन पहुंचते हैं। दरगाह परिसर, सीढ़ियां व इमारत जर्जर स्थिति में हैं। पार्षद ने जिलाधिकारी से ऐतिहासिक दरगाह के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक आदेश पारित करने का अनुरोध किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 591

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *