अग्रोहा विकास समिति ने समाज की मेधावी प्रतिभाओं को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। अग्रोहा विकास समिति द्वारा प्रतिभा एवं कैरियर सम्मान समारोह का आयोजन होटल गर्ग में किया। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ सीए., चिकित्सक, अभियंता, एमबीए. एमसीए में सफलता प्राप्त करने वाले 25 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समिति सचिव अमित बंसल राज ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज की उभरती हुई प्रतिभाओं को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित कर उनमें आत्मविश्वास का संचार करना तथा नई पीढ़ी को शिक्षा, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जो समाज अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करता है, वही समाज निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करता है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष मोहनलाल जिंदल, समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल अग्रवाल एलआईसी ने किया। इस अवसर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, चिकित्सकों एवं नगर के प्रमुख उद्योगपतियों ने भी समिति के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। सीए राकेश गोयल, सीए प्रवीण गर्ग, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. अंशुल गर्ग, डॉ. संजीव सिंघल, देवी चरण अग्रवाल, नरेंद्र प्रकाश मित्तल, सुरेश चंद्र बंसल, बांके बिहारी गर्ग, मुकेश बंसल टोनी, संजय मित्तल एफ.एम., अनिल जैन, कार्यक्रम संयोजक सचिन मित्तल, विवेक बंसल, पंकज अग्रवाल, राहुल गोयल, सुधीर पटना, अजय बजाज, नमन बंसल टंडन, राकेश अग्रवाल, प्रवीण गर्ग, अनिल चॉइस, अवध बिहारी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदीप बंसल टंडन, मनोज बंसल लल्ला, अजय बंसल, महेश चंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रविंद्र बंसल, रमेश बंसल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।







