फिरोजाबाद: व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालकर जीएसटी कार्यालय पर दिया धरना

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की खामियों एवं व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में पदयात्रा निकालकर, जीएसटी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि जीएसटी विभाग के अधिकारी कानून की मनमानी व्याख्या कर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। सरकार को भरपूर राजस्व मिलने के बावजूद नए-नए तरीकों से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 40 लाख रुपये तक वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से छूट का प्रावधान है, ऐसे व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लिए बाध्य न किया जाए। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए वर्तमान 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा को संशोधित कर किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये का बीमा लाभ सुनिश्चित किया जाए

। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को डिजिटल कार्यों के लिए लैपटॉप एवं आवश्यक सॉफ्टवेयर निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएं। जीएसटी का भुगतान विलंब से होने पर व्यापारियों से 18 प्रतिशत ब्याज घटाकर अधिकतम 6 प्रतिशत किया जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष ने सहायक आयुक्त जीएसटी शेखर चौरसिया को अपर आयुक्त, जीएसटी मुख्यालय के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कराने की अपील की। संचालन महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर राठौर ने किया।

इस दौरान रामगोपाल बजाज, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, सुशील जाट, नरेश पंजाबी, आकाश जैन, अनिल गुप्ता अमीना, रजनीश शर्मा, सुभाष यादव, मूलचंद राठौर, श्यामवीर सिंह, हर्षवर्धन, अनिल कुमार डब्बू, राकेश शर्मा, मेघ सिंह पहलवान, सुबोध बघेल, भूपेंद्र बघेल, संतोष राठौर, अनिल शर्मा, विकास लहरी, सुशील कुमार सिंह, प्रताप सिंह राठौर, कमल सिंह, सुमित राठौर आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 33

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *