फिरोजाबाद: कुशवाह महासभा ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 11 वीं पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि कुशवाह महासभा ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन के सरल जीवन, उच्च विचारों को बताते हुए गांव के युवाओं को प्रेरणापूर्ण संदेश दिया। वहीं नीट परीक्षा में पारस कुशवाह की ऑल इंडिया 12645 रैंक आने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता डॉ.प्राजंलि कुशवाहा प्रज्ञा ने एपीजे. अब्दुल कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत को परमाणु ताकत प्रदान की। पूर्व प्रधानाचार्य रतनलाल सिंह ने कहा कि पारस ने नीट में अच्छी रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि हमारे गांव का नाम रोशन किया है।

प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने युवाओं को प्रेरणापूर्ण संदेश देते हुए कहा कि आने वाला भारत आप लोगों की देन होगा, अतः आप राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान दें। संचालन दीपक कुशवाहा ने किया। इस दौरान बंटू कुशवाहा, जितेंद्र पैडतिया, जितेंद्र कुशवाहा, रामू, उमेश, लव, कुश, राम प्रताप, मुकेश कुमार, हरि नारायण, केहरी सिंह, नौबत सिंह, भीकमपाल आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 411

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *