फिरोजाबाद: सशक्त नारी ने मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। सशक्त नारी द्वारा वैद्य राज बालाजी महाराज मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट सोम्या चौहान एवं फेडरेशन ऑफिसर वार्तिका जैन के नेतृत्व में मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। सभी सदस्याओं को अपने-अपने घरों में लगाने हेतु 10-10 पौधे प्रदान किए गए। साथ ही सभी ने इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर अध्यक्ष निधि जैन, डीओए मेघा जैन, डीओएफ अनु जिंदल, गौरवी अग्रवाल, दिव्या दुबे, रीता अग्रवाल, शिवाली जैन, प्रियंका अग्रवाल सहित सभी सदस्याओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 423

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *