फिरोजाबाद: भाषण व पोस्टर में खुशी रही अब्बल, रील मैकिंग में प्रशांत ने मारी बाजी

-सीएल जैन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई प्रतियोगिताऐं

फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर भाषण, पोस्टर मेकिंग एवं रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला एवं वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में खुशी कुलश्रेष्ठ ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रील मेकिंग में प्रशांत प्रथम रहे। पोस्टर मेकिंग में खुशी जैन प्रथम तथा अनुष्का शर्मा द्वितीय रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. जीसी यादव, एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. केके सिंह, रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. रश्मि जिंदल सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 532

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *