फिरोजाबाद: टापा खुर्द चौराहे से रैपुरा रोड सरकारी नलकूप तक बनेगी सीसी सड़क

-महापौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष संग सड़क निर्माण कार्य की रखी आधारशिला

फिरोजाबाद। नगर निगम की महापौर द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में महापौर ने टापाखुर्द चौराहा रैपुरा रोड पर लगभग एक करोड़ 67 लाख 72 हजार रू. की लागत के सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड नं. 34 में कोटला रोड टापा खुर्द चौराहे से रैपुरा रोड सरकारी नलकूप तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य एनकेंप योजना के अंतर्गत नगर निगम द्वारा कराया जायेगा। इस कार्य में लगभग एक करोड़ 67 लाख 72 हजार रू. की धनराशि खर्च होगी। महापौर ने बताया कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है

। इस अवसर पर प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, रामनरेश कटारा, योगेंद्र सिंह बाबा, विनोद पचौरी, विमलेश जाटव, प्राचीर गुप्ता, क्षेत्रिय पार्षद सतेन्द्र सविता, श्याम सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, शिलांत जैन, देवेन्द्र प्रधान, सत्यप्रकाश, भगवान सिंह झा, संघमित्रा, ऊषा देवी राठौर, गीता राठौर, किरन राठौर, सुरेश चंद्र दिवाकर, आकाश गुप्ता, अमन मिश्रा, भानु उपाध्याय, रामबाबू झा आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 532

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *