फिरोजाबाद: एमवीआई कृष्णा क्लब ने लक्ष्मी चौरिटेबल ब्लड बैंक में लगाया रक्तदान शिविर

फिरोजाबाद। एमवीआई कृष्णा क्लब द्वारा सुहाग नगर स्थित लक्ष्मी चौरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 20 यूनिट रक्त डोनेट किया गया।

एमवीआई कृष्णा क्लब के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के सदस्यों ने रक्तदान कर 20 यूनिट ब्लड डोनेट किया। वहीं लक्ष्मी चौरिटेबल ब्लड बैंक में जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जाती है तथा उन्हें कम शुल्क पर रक्त उपलब्ध कराया जाता है। ग्रुप के सदस्यों और परिवारजनों ने रक्तदान कर इस सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

संस्था अध्यक्ष रागिनी अमन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाता। रक्तदान शिविर में डॉ गरिमा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान संचिता, ऋतु, नेहा, सीमा गुप्ता, अंजली, राधा, प्रिया सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर रक्तदान शिविर में सहयोग किया।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 532

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *