फिरोजाबाद: महापौर ने प्रभुजनों को बांटे फल, आश्रम में वृक्षारापेण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ जलेसर रोड नया बांस स्थित अपना घर आश्रम में निवासरत निराश्रित एवं बेसहारा प्रभजनों को महापौर कामिनी राठौर ने फल वितरित किये। महापौर ने उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र, महानगर महामंत्री देवेश भारद्वा, महानगर, योगेंद्र सिंह बाबा, अनिल लहरी, पार्षद सूरजपाल बघेल, सुजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 558

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *