फिरोजाबाद: राठौर सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

-राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की शोभायात्रा का भव्य बनाने को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। जिला राठौर सभा की बैठक में 12 अक्टूबर को राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रस्तावित शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक चुनाव में विजयी जिलाध्यक्ष रश्मि कांत राठौर, कोषाध्यक्ष एवं कार्यवाहक महामंत्री सुनील राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा किरण राठौर को महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, गीता राठौर को महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, एडवोकेट राजेंद्र सिंह राठौर को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तथा गौरव राठौर को महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने शोभायात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श करते हुए समाज के लोगों से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। इस दौरान राजन लाल राठौर, राम सेवक राठौर, संतोष राठौर, सिन्दू राठौर, रजत राठौर, अनूप राठौर, सुनील कुमार, रामवीर राठौर, रविन्द्र राठौर, रंजीत राठौर आदि मौजूद रहे।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 518

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *