फिरोजाबाद: लखनऊ एक्सप्रेस हादसे में इटावा के डीएफओ और उनके चालक की मौत

-दूसरी गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग भी हुए घायल, दो गाड़ीं आपस में टकराईं
-चालक को झपकी आने से नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

फिरोजाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतगर्त माइल स्टोन 68.800 पर आगरा से लखनऊ जा रही एक स्कार्पियो एंड कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिबाइडर को तोड़ती हुई राइट साइड की तरफ चली गई। जिससे आगरा से लखनऊ जा रही एक्सयूवी 700 से टकरा गई। जिससे एक्सयूवी में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सैंफई अस्पताल भेजा। जहां इटावा के डीएफओ और उनके चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके साथ एक महिला का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। हादसे में इटावा के डीएफओ और उनके चालक की मौत की खबर लगते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

स्कॉर्पियो एंड हरियाणा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। जिसे चालक डेबिट वेरी योग पुत्र गोत्र डिसूजा निवासी सिद्ध पैलेस फ्लैट नंबर 803 फ्लोर नंबर 8 राज और हॉट में रोड कोलकाता चला रहे थे। जिनके साथ में चालक की पत्नी डिसूजा (65) थी। एक्सीडेंट का कारण चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर एलएस से मध्य डिवाइडर तोड़ते हुए राइट हैंड साइड पर पहुंच गई। जिस पर लखनऊ की तरफ से आ रही गाड़ी उत्तर प्रदेश एक्सयूवी 700 जिसे चालक चल रहा था, जो गंभीर रूप से घायल है। उसके साथ में एक महिला और एक पुरुष थे। हादसे के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अपना नाम पता नहीं बता सके। तीनों को एंबुलेंस से सैफई अस्पताल भेजा गया।

सुरक्षा अधिकारी ने सेफ्टी लगाकर दोनों गाड़ियों को पुलिस चौकी 62 पर भेज दिया। हादसे में इटावा डीएफओ विकास नायक तथा उनके चालक देवांश को सैंफई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके साथ एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी में सवार महिला और दूसरी गाड़ी में सवार घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। सभी लोग सैंफई अस्पताल पहुंच गये। वहीं इटावा का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 591

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *