फिरोजाबाद: सनातन धर्म की मजबूती व गोधन की सुरक्षा को जनादोलन बनाने की जरूरत-योगी तेजपाल सिंह

-विश्व हिंदू महासंघ के अधिवेशन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का गूंजा शंखनाद

फिरोजाबाद। विश्व हिंदू महासंघ के एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शंख बजा कर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की मुक्ति के लिए संकल्प लिया।

नेशनल चौंबर ऑफ़ कॉमर्स के भवन में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ राधाकृष्ण व गौमाता के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महासंघ के गौ रक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए गौशाला संचालकों को स्वावलंबी बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के लिए पर्याप्त सरकारी मदद सरकार द्वारा दी जा रही है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती व गोधन की सुरक्षा तो जनादोलन बनाने की जरूरत है। मधुसूदन महाराज ने विश्व हिंदू महासंघ की सराहना करते हुए कहा कि देशभर के छोटे-छोटे क्षेत्र में पहुंच बनाकर महासंघ सराहनीय कार्य कर रहा है। इस्कॉन के पह्मनाभस्वामी जीने भी अपने संबोधन में सनातन संस्कृति को विज्ञान की कसौटी पर खरा बताते हुए संबोधित किया।

गौ रक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष ने गौशाला संचालको व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनका सम्मान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरित अग्रवाल व संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राष्ट्रीय मंत्री डॉ. राघव शर्मा व जिलाध्यक्ष संजय सिंघल ने विभिन्न मंडल व जनपदों से आए पदाधिकारी का स्वागत किया। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह व संचालन संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी ने किया।

इस दौरान प्रदेश मंत्री गौरव शर्मा एड., शैलेंद्र राघव, महानगर अध्यक्ष पदम गोयल, डॉ. अनुराग शर्मा, मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील अग्रवाल, मांगेराम प्रजापति, कृष्ण बघेल, नरेंद्र राजावत, विशाल पचौरी, फिरोजाबाद जिला प्रभारी दिनेश सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह राजावत, महिला जिलाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, नीता धनगर एड., विजेंद्र सिंह, मनोज कुशवाहा, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Ravi Kumar
Ravi Kumar
Articles: 152

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *